Posted By : Admin

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस में जान फूंकने की तैयारी

लखनऊ- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगी. आगामी विद्यानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही वह 20 अक्टूबर से शुरू हो रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की कमान भी संभालेंगी. प्रियका गांधी आज दोपहर एक बजे प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगी, जिसके माध्यम से वह प्रदेश की योगी सरकार को घेरेंगी. मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी लखीमपुर कांड, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोल सकती हैं.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने में जुटीं प्रियंका गांधी यूपी के तूफानी दौरे पर हैं. इतना ही नहीं यूपी चुनाव में प्रचार का चेहरा प्रियंका गांधी ही रहेंगी. यही वजह है कि प्रियंका गांधी मंगलवार को एक बार फिर लखनऊ पहुंच रही हैं. इस दौरान वे चुनाव में प्रत्याशियों के साथ ही आगामी रणनीति पर भी पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी.

Share This