8.9.25
भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया – भारत के दोस्त रुस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, 100 फीसदी कामयाब, कीमोथेरेपी की जरूरत नहीं – जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा – साल का आखिरी चंद्र ग्रहण हुआ खत्म, देशभर से सामने आई ‘ब्लड मून’ की तस्वीरें – यूक्रेन की तबाही देख भड़के ट्रंप, रूस पर और प्रतिबंध लगाने का ऐलान – Pakistan Census: पाकिस्तान में मस्जिदों की संख्या स्कूलों से दोगुनी, अस्पताल और विश्वविद्यालय बेहद कम – हमास के खिलाफ आर-पार की जंग, नेतन्याहू ने गाजा पर स्थायी कब्जे का एलान, फलस्तीनियों को दिया आदेश जगह ख़ाली करो- अशोक चिन्ह पर फारूख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड को घेरा – सहारनपुर -CM योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर,सीएम बाढ़ राहत पैकेज को दिखाएंगे हरी झंडी,अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में कार्यक्रम – काशीपुर-मुख्यमंत्री धामी का दो दिवसीय काशीपुर दौरा,आज शाम स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे CM धामी – दिल्ली-उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मॉक पोल,NDA और इंडिया गठबंधन आयोजन करेगा,मतदान की प्रक्रिया को समझाया जाएगा,2:30 बजे से इंडिया गठबंधन का मॉक पोल,NDA सांसदों का दोपहर 3 बजे से मॉक पोल,संविधान सदन में मॉक पोल का होगा आयोजन – लखनऊ -21 साल की युवती सोनी हुई लापता, खाना बनाने गई थी, वापस नहीं लौटी,नगवा नाले के पास मिली चप्पल,सुबह 11 बजे गई थी पुराने घर खाना बनाने, दोपहर 1 बजे लौटते समय भूल गई थी दुपट्टा,दुपट्टा लेने वापस गई, फिर नहीं लौटी