मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अखिलेश यादव ने की महिला पुलिस अधिकारी की तारीफ, कांवड़ियों के पैर दबाने पर कहा- सेवा का भाव सराहनीय

अखिलेश यादव ने की महिला पुलिस अधिकारी की तारीफ, कांवड़ियों के पैर दबाने पर कहा- सेवा का भाव सराहनीय

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला पुलिस अधिकारी, ऋषिका सिंह, अपने अनूठे सेवा भाव के कारण सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु के पैर दबाते हुए नजर आ रही हैं। इस नेक कार्य की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जमकर तारीफ की है।

मुजफ्फरनगर की सिटी सीओ ऋषिका सिंह इन दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। वायरल वीडियो में वो अपनी वर्दी में एक महिला कांवड़िया के पैर दबाते हुए दिख रही हैं। इस सेवा भाव ने न केवल श्रद्धालुओं का दिल जीता, बल्कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी ध्यान खींचा।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर ऋषिका सिंह की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “सेवा का भाव अच्छा है, अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।” यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस सेवा भाव की सराहना कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में कांवड़िये निकलते हैं। मैं रात में शामली बॉर्डर के पास ड्यूटी कर रही थी, जहां श्रद्धालुओं का फ्लो बहुत ज्यादा था। मैं देख रही थी कि लोग गंगाजल लेकर लंबी यात्रा कर रहे हैं, जिससे उन्हें थकान और परेशानी हो रही होगी। कुछ महिला कांवड़ियों से बात करने पर उन्होंने भी यही बताया। इसके बाद, मुझे जो ठीक लगा, मैंने अपनी तरफ से किया।”

ऋषिका सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन और उनके वरिष्ठ अधिकारी, जैसे एडीजी, डीआईजी, और एसएसपी, हमेशा ड्यूटी के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि खाकी पहनने के बाद उनका माइंडसेट किसी भी जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव करने का नहीं है। उनके लिए मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

ऋषिका सिंह का यह सेवा भाव न केवल कांवड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल है। उनकी इस पहल ने यह दिखाया है कि ड्यूटी और मानवता का संगम कितना खूबसूरत हो सकता है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक ने की दरिंदगी,गिरफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun