मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में संगम स्नान के दौरान कहा – जब मां गंगा मुझे बुलाएंगी, तब मैं जाऊंगा

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में संगम स्नान के दौरान कहा – जब मां गंगा मुझे बुलाएंगी, तब मैं जाऊंगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद महाकुंभ आयोजन को लेकर बड़ा बयान दिया। जब उनसे प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “गंगा कोलकाता तक बहती है, और हर कोई जहां चाहे, गंगा में स्नान कर सकता है। हर जगह का अपना विशेष महत्व है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह तभी प्रयागराज के संगम जाएंगे, “जब मां गंगा उन्हें बुलाएंगी।”

सोमवार को अखिलेश यादव ने हरिद्वार में गंगा स्नान करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।” अगले दिन मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।

अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के एक अस्पताल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था।

महाकुंभ आयोजन पर अखिलेश यादव ने कहा, “यह आयोजन हमारी हिंदू परंपरा का हिस्सा है, जो हजारों वर्षों से होता आ रहा है। हमें उम्मीद है कि सरकार महाकुंभ के दौरान किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करेगी ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।” उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में साधु-संतों से मिलने और दर्शन करने का अवसर मिलता है, जो आम दिनों में दुर्लभ होता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जब ‘इंडिया अलायंस’ बना था, तो यह तय हुआ था कि जहां जो क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी, वहां उसी को समर्थन मिलेगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है, इसलिए हम ‘आप’ को समर्थन दे रहे हैं। हमें ‘इंडिया अलायंस’ के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के साथ खड़ी है।

बता दें कि मंगलवार रात को अखिलेश यादव उत्तराखंड पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार रवाना हो गए थे। मकर संक्रांति के अवसर पर उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की, उसके बाद चाचा की अस्थियों को विधिपूर्वक गंगा में विसर्जित किया।

Share This
अगला लेख → Budget 2025: टैक्‍स स्लैब में बदलाव, सीनियर सिटीजन को मिल सक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun