मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये हेल्दी चीज़ें जरूर शामिल करें

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये हेल्दी चीज़ें जरूर शामिल करें

मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की जड़ बन सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि समय रहते अपने वजन को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। अगर आपको लगता है कि केवल वर्कआउट करने से ही वजन कम हो जाएगा, तो यह धारणा सही नहीं है। वेट लॉस के लिए संतुलित और हेल्दी डाइट का पालन करना भी उतना ही अहम है।

दालचीनी और शहद का कमाल
दालचीनी और शहद में मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज़ी से एक्टिव करते हैं। यदि आप वजन कम करने की प्रक्रिया को नेचुरल तरीके से आसान बनाना चाहते हैं, तो एक गिलास पानी में दालचीनी डालकर उबालें और हल्का ठंडा होने पर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे बेहतर माना जाता है।

प्रोटीन से भरपूर आहार
वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंडा, दूध, दही, चना, मूंगफली और विभिन्न प्रकार की दालों को अपने डेली डाइट में शामिल करें। साथ ही फाइबर से भरपूर हरी पत्तेदार सब्ज़ियां भी पेट को भरा रखने और फैट बर्निंग प्रोसेस में मददगार होती हैं।

नारियल पानी का सेवन करें
नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है जो न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। रोज़ाना एक ग्लास नारियल पानी पीना आपकी फिटनेस जर्नी को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही, दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और वजन घटाने में मदद करता है।

ग्रीन टी भी है फायदेमंद
अगर आप शरीर की अतिरिक्त चर्बी से निजात पाना चाहते हैं तो ग्रीन टी पीना शुरू करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फैट को बर्न करने में मदद करते हैं और साथ ही ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

Share This
अगला लेख → पेट की गर्मी और बढ़ते वजन से परेशान हैं? तो तुरंत बनाएं ये च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun