मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अगले 72 घंटे में पूरा कराएं कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत का काम – सीएम योगी

अगले 72 घंटे में पूरा कराएं कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत का काम – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई से शुरू होने वाली पवन कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की है और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये हैं. बैठक में राज्य मंत्री के साथ जल शक्ति, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री, पीडब्लूडी विभाग के मंत्री भी मौजूद रहे. इस बीच मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को लेकर तमाम तरह के निर्देश दिये हैं, ताकि कांवरियों को कोई दिक्कत न हो.

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं नगर विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित हर जिले या हर सड़क की मरम्मत का बचा हुआ काम अगले 72 घंटे में पूरा किया जाए. साथ ही सड़कों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा किया जाए. यह क्रम पूरे माह जारी रहना चाहिए। कहीं भी गंदगी या जलभराव नहीं होना चाहिए। पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अच्छी रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था की जाए।

Share This
अगला लेख → फेमस होने के लिए LLB के छात्र ने CM Yogi को दी बम से उड़ाने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun