मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अजमेर में बवाल : हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ‘योगी मॉडल’ की तर्ज पर कार्रवाई की मांग

अजमेर में बवाल : हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ‘योगी मॉडल’ की तर्ज पर कार्रवाई की मांग

अजमेर में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना के खिलाफ हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध-प्रदर्शन जारी है। ‘ब्लैकमेल कांड पार्ट टू’ के विरोध में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर कड़ी कार्रवाई हो। महिलाओं का भी इस आंदोलन में बड़ा समर्थन देखने को मिल रहा है, वे दोषियों को फांसी देने की मांग कर रही हैं।

अब तक पुलिस इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस कैफे को इस अपराध का अड्डा बनाया गया था, उसके संचालक को कर्नाटक से अरेस्ट किया गया है। प्रशासन ने इस कैफे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। इससे गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया, जिसके चलते पूरे शहर में बंद का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माणों को भी तोड़ दिया है।

पूर्व पार्षद से भी पूछताछ जारी

इस मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, अजमेर में नाबालिग हिंदू लड़कियों को पहले बहलाकर उनसे दोस्ती की जाती थी। इसके बाद उन्हें कैफे में ले जाया जाता था, जहां उनके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जाता था। कैफे संचालक को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 13 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, और एक पूर्व पार्षद से भी पूछताछ चल रही है।

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की ने बिजयनगर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, लगभग 4 से 5 अन्य परिवार भी सामने आए और उन्होंने भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस ने यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के कई मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This
अगला लेख → आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, चार की मौत, 12 से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun