मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अब आटे से बनाएं ,MOMOS’ सेहत ही नहीं स्वाद में भी है दमदार

अब आटे से बनाएं ,MOMOS’  सेहत ही नहीं स्वाद में भी है दमदार

कोरोना वायरस के चलते बाहर खाना खाने से लोग बच रहे है जिसके चलते मोमोस को आर्डर देकर मंगाने परहेज कर रहे है। फिलहाल आप ऐसा क्र सकते जिससे आपकी सेहत भी बने रहें और आप मोमोज का मजा भी ले सके। हम बताते हैं आखिर कैसे घर पर ही बनाएं जा सकते हैं आटा मोमोज। ये मोमोज खाने में जितने स्वादिष्ट हैं उतने ही सेहत के लिए भी अच्छे।

आटा मोमोज बनाने के लिए सामग्री-
-2 कप गेहूं का आटा
-2 टी स्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
-पानी (गूंधने के लिए)
-2 टी स्पून तेल
-2 लहसुन , बारीक कटा हुआ
-1 प्याज, बारीक कटा हुआ
-2 कप बंद गोभी, गुच्छा
-1 गाजर, कद्दूकस
-1 टेबल स्पून सिरका
-1/2 टी स्पून काली मिर्च (कुटी हुई)
-1 टेबल स्पून सोया सॉस
-1 टेबल स्पून चिल्ली सॉस

आटा मोमोज बनाने की वि​धि-
सबसे पहले आटा गूंधकर उसे 30 मिनट के लिए एक बर्तन में अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज डाल दें। अब कड़ाही में गाजर और बंद गोभी भी डालकर उन्हें हल्का भून लें। अब सिरका, सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च और नमक कड़ाही में डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी मोमोज की स्टफिंग बनकर तैयार है।

गुंथे हुए आटे को एक मिनट के लिए दोबारा मल लें। अब मोमोज का बाहरी कवर बनाने के लिए आटे का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे पतला गोल बेल लें। इसकी गोलाई 4 से 5 इंच की होनी चाहिए। अब पहले से तैयार फिलिंग्स को इसके बीच में रखकर बंद कर दें। आटे को बंद करते हुए उसे मोमोज की शेप दें। 10 से 12 मिनट तक आटे को मोमोज को भांप में पकाएं। पकने पर आटे के मोमोज को गर्मागरम रेड चिली सॉस के साथ सर्व करें।

Share This
अगला लेख → बॉलीवुड में टीवी कलाकारों के लिए ख़ास जगह नहीं - हिना खान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun