मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अब दिल्ली सरकार करेगी आपके दांतों की खास देखभाल, नई योजना के तहत घर बैठे पाएं फायदा

अब दिल्ली सरकार करेगी आपके दांतों की खास देखभाल, नई योजना के तहत घर बैठे पाएं फायदा

नई दिल्ली: अब दिल्ली के नागरिकों को दांतों के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल डेंटल क्लीनिक की सेवा शुरू की है। इस पहल के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने 6 मोबाइल डेंटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बारे में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से डेंटल वैन को रवाना कर हमने नई स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की है। फिलहाल 6 मोबाइल डेंटल वैन शुरू की गई हैं, लेकिन जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि दिल्ली के हर नागरिक को बेहतरीन दंत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।”

क्या है मोबाइल डेंटल क्लीनिक की खासियत?

ये डेंटल वैन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दांतों की किसी भी समस्या का इलाज आसानी से किया जा सके। इसके जरिए लोग घर बैठे दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये मोबाइल क्लीनिक दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

पंकज सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचे, खासकर कमजोर और वंचित वर्ग के लोग इससे लाभान्वित हों।”

किन सुविधाओं से लैस होंगी ये डेंटल वैन?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन मोबाइल डेंटल क्लीनिक में मॉडर्न डेंटल चेयर, अल्ट्रासोनिक स्केलर्स, पोर्टेबल एक्स-रे यूनिट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स, स्टरलाइजेशन यूनिट्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा, हर वैन में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि वह इस समय किस स्थान पर मौजूद है। इन वैन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी, जो मरीजों का इलाज करेगी।

इस सेवा का सबसे अधिक फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा सकते। इसके जरिए घर पर ही बेहतरीन दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।

Share This
अगला लेख → लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को किया गया बंद, 120 फ्लाइटें हवा मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun