अभिभावक को बड़ी राहत स्कूलों ने फीस में 20 प्रतिशत की छूट देने पर सहमति जताई
लखनऊ – कोरोना महामारी के चलते मार्च महीने से लगे लॉकडाउन के कारण कई परिवारों की आर्थिक स्तिथि काफी बिगड़ गयी है जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों की फीस देने में समस्याओ का सामना कर रहे हैं
इसी कड़ी में अभिभावकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने स्कूलो से वार्ता कर के फीस में २० प्रतिशत की छूट देने का मसौदा तैयार किया है. इस मसौदे क तहत उन अभिभावकों को छूट दी जाएगी जिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. हालाँकि सरकारी कर्मचारियों को इस राहत से बाहर रखा गया है। . एसोसिएशन का कहना है की जिन लोगो के ऊपर आर्थिक संकट आया है उन लोगो को इस योजना से राहत दी जाएगी। एसोसिएशन क सदस्य जीवन खन्ना का कहना है की इस योजना में लगभग सभी बड़े स्कूलों ने अपनी सहमति जता दी है , इन स्कूलों में पायनियर मोंटेसरी , रानी लक्ष्मी बाई, सिटी मोंटेसरी स्कूल आदि ने अपनी सहमति दे दी इससे स्कूलों को भी सुचारु रूप से चलने में मदद मिलेगी इस राहत का फायदा अभी राजधानी लखनऊ के बच्चों को उपलब्ध हो पायेगा , प्रदेश क बाकि स्कूलों से बातचीत का दौर जारी है.