मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अमेरिका को पीएम मोदी के जवाब पर,अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अमेरिका को पीएम मोदी के जवाब पर,अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अमेरिका से ट्रेड डील की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत किसानों के हित के साथ समझौता नहीं करेगा. पीएम ने यह भी कहा कि हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन मैं तैयार हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा को 10 साल पहले यह सोचना चाहिए था – हमें अपने किसानों, कृषि और डेयरी उत्पादों के हितों के बारे में हमेशा चिंतित रहना चाहिए ,साथ ही हमें प्रत्येक क्षेत्र पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. हमारा देश किस ओर जा रहा है? जो लोग दावा करते थे – कि भारत दुनिया के हर देश के साथ अच्छे संबंध हैं और शायद ही कोई ऐसा देश हो जहाँ भारत और भारतीयों का सम्मान न किया जाता हो, सरकार के अब ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं.’

अखिलेश यादव ने यह भी कहा हम अपनी विदेश नीति में बिल्कुल असफल रहे हैं. हम अपने किसानों की आय को वादे के अनुसार दोगुना नहीं कर पाए हैं. युवा बेरोजगार हैं. हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा खतरे में हैं.

इसके अलावा अखिलेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ‘आपको अमेरिका के साथ संबंध बनाए रखने होंगे। अमेरिका के साथ हमारे मजबूत संबंध रहे हैं और हमें इन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की ज़रूरत है। सरकार के 11 साल पूरे होने के बाद सरकार यह सब अब क्यों कह रही है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था – हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, मुझे इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. आज, भारत देश के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए तैयार है.

Share This
अगला लेख → भारत-चीन समीकरण के बीच पाकिस्तान की नई चाल:'धार्मिक कूटनीति'…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun