मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अमेरिका में भारतीय मूल के जज पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के जज पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ह्यूस्टन: अमेरिका में भारतीय मूल के एक जज को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, फोर्ट बेंड काउंटी के न्यायाधीश के.पी. जॉर्ज को ‘वायर फ्रॉड’ और चुनावी वित्तीय रिपोर्ट में गड़बड़ी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े जॉर्ज वर्ष 2018 से काउंटी जज के पद पर कार्यरत हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया और शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे उन्हें काउंटी जेल भेजा गया। इसके बाद उन्होंने 20,000 डॉलर की जमानत राशि जमा कर रिहाई हासिल की। अदालती दस्तावेजों और फोर्ट बेंड काउंटी के जिला अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक, उन पर 30,000 से 1,50,000 डॉलर तक के धन शोधन का आरोप है।

इस्तीफे की मांग तेज इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद जज के इस्तीफे की मांग भी उठने लगी है। हालांकि जॉर्ज ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। शुक्रवार को दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा, “मैं निर्दोष हूं और सच्चाई सामने लाऊंगा।”

फोर्ट बेंड काउंटी के ही एक अधिकारी बिल रिकर्ट ने सार्वजनिक रूप से उनके इस्तीफे की मांग की है। जिला अटॉर्नी का कहना है कि मामले की जांच अब भी जारी है।

Share This
अगला लेख → BJP के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी, क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun