मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: अब तक 105 यात्रियों की मौत की पुष्टि, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत को लेकर अभी पर्दा बरकरार

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: अब तक 105 यात्रियों की मौत की पुष्टि, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत को लेकर अभी पर्दा बरकरार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ एयर इंडिया का विमान हादसा एक भीषण त्रासदी में तब्दील हो गया है। हादसे में अब तक 105 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान ने अपना संतुलन खो दिया और रिहायशी इलाके में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में जान-माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। हादसे के समय विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। घटना के बाद पैसेंजर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें चौंकाने वाला नाम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी सामने आया है। वे भी इस विमान में यात्रा कर रहे थे। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान टेकऑफ करते समय हवा में झटका खाकर एक ओर झुक गया और कुछ ही क्षणों में तेज धमाके के साथ धरती से टकरा गया। टकराने के बाद विमान में भयंकर आग लग गई, जिससे बचाव कार्यों में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। फिलहाल, प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और घायलों को उपचार देना है। विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और DGCA की टीम भी घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। यह हादसा एक बार फिर हवाई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, और साथ ही एक गहरा दुख भी छोड़ गया है।

Share This
अगला लेख → अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम की गहरी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun