मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आईपीएस दीक्षा शर्मा कौन हैं, जिन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा ?

आईपीएस दीक्षा शर्मा कौन हैं, जिन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा ?

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद की पुलिस अधीक्षक, आईपीएस अधिकारी दीक्षा शर्मा को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके साहसिक कार्यों और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। दीक्षा शर्मा उत्तर प्रदेश के सबसे तेज-तर्रार आईपीएस अफसरों में मानी जाती हैं।

आईपीएस दीक्षा शर्मा अपने सख्त और निष्पक्ष रवैये के लिए जानी जाती हैं। वे किसी भी मामले में त्वरित निर्णय लेने के लिए प्रसिद्ध हैं और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करती हैं। ईमानदारी और अनुशासन उनकी पहचान बन चुके हैं, और यही कारण है कि वे अपने विभाग में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने से नहीं चूकतीं।

दीक्षा शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर की 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 1 मई 1990 को जन्मी थीं। वे बचपन से ही बेहद होशियार थीं और एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम करने लगीं। लेकिन, डॉक्टर बनने के बावजूद, दीक्षा शर्मा ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता पाने का सपना देखा और अपने पहले ही प्रयास में 2017 में सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया।

आईपीएस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, दीक्षा शर्मा ने गाजियाबाद में अपनी तैनाती के दौरान एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी को सिर्फ 65 दिन में फांसी की सजा दिलवाई।

आईपीएस दीक्षा शर्मा के पति, आईएएस अधिकारी रविंद्र सिंह हैं, जो राजस्थान के झुंझुनू जिले के निवासी हैं। रविंद्र सिंह ने आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और 2014 बैच में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बने। उन्हें मणिपुर कैडर मिला था, लेकिन बाद में केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के तहत उनका ट्रांसफर उत्तर प्रदेश हुआ, जहां उनकी मुलाकात दीक्षा शर्मा से हुई।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → UP : शराब पीने वाले पतियों से तंग आई दो महिलाओं ने की आपस मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun