मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आगरा के सेक्टर-7 में दुकानें ढहने से दो की दर्दनाक मौत, सात घायल

आगरा के सेक्टर-7 में दुकानें ढहने से दो की दर्दनाक मौत, सात घायल

शनिवार देर शाम आगरा के आवास विकास सेक्टर-7 में एक बड़ा हादसा हो गया। दो दुकानों के बीच की दीवार को हटाने का काम चल रहा था, तभी अचानक पांच दुकानें ढह गईं। मलबे के नीचे नौ लोग दब गए, जिनमें दुकान मालिक भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

इस दुखद घटना में दो सगे भाई—किशनचंद उपाध्याय और विष्णु उपाध्याय—की जान चली गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तेज धमाके की आवाज ने लोगों को दहला दिया। कुछ लोगों को तो यह भी लगा कि भूकंप आ गया है।

एटा कॉम्प्लेक्स में स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें अचानक जोरदार धमाका सुनाई दिया और चारों तरफ धूल ही धूल छा गई, जिससे उन्हें लगा कि शायद कोई विस्फोट हुआ है। बाद में पता चला कि दुकानों की इमारतें गिर गई हैं। वहीं, स्थानीय निवासी विनीता ने बताया कि वे घटना के समय मौके से गुजर रही थीं और धमाके की वजह से उन्हें भूकंप जैसा अहसास हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस इलाके में शराब की दुकानें थीं, लेकिन एक अप्रैल से ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। रात के समय इस इलाके में भीड़ ज्यादा होती थी। यदि हादसा रात को हुआ होता, तो बड़ी संख्या में जान-माल की हानि हो सकती थी।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया। सेक्टर-4 और सेक्टर-1 की ओर से आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे राहत कार्य में बाधा आई। पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके पर कार्रवाई जारी है।

Share This
अगला लेख → बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, एक घ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun