मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आगरा को वुहान बनने से बचा लीजिये योगी जी

आगरा को वुहान बनने से बचा लीजिये योगी जी

आगरा – आगरा के मेयर ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने शहर में कोरोना वायरस के भयानक रूप लेने की चेतावनी दी है. पत्र में मेयर ने कहा है कि अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो आगरा देश का वुहान बन सकता है.

मेयर नवीन जैन ने शहर में कोरोना की स्थिति और जिला प्रशासन की लचर कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर अवगत कराया है. जैन ने शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का दावा किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में उन्होंने लिखा है, “मैं बहुत दुखी मन से आप को पत्र लिख रहा हूं कि मेरा आगरा अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहा है. आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है. स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी है. इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिए.” मेयर ने यह पत्र 21 अप्रैल को लिखा था जो 25 अप्रैल की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पत्र में मेयर ने आगे लिखा है, “आगरा, देश का वुहान बन सकता है. स्थानीय प्रशासन नाकारा साबित हुआ है. हॉटस्पाट एरिया में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स में कई-कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही है. ना ही मरीजों के लिए भोजन पानी का उचित प्रबंध हो पा रहा है. स्थिति विस्फोटक है.”

इस पत्र में मेयर ने शहर में कोरोना के बिगड़ते हालात और आम जनमानस को होने वाली परेशानी के लिए सीधे-सीधे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. इससे पहले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तैयार किया गया आगरा मॉडल काफी कारगर साबित हुआ था. इस मॉडल की मदद से प्रशासन ने जिले में कोरोना की चेन को तोड़ दिया था. खुद स्वास्थ्य विभाग ने आगरा मॉडल की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों से इस मॉडल का अनुसरण करने की अपील की थी.

Share This
अगला लेख → कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun