मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 पार हुई

आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 पार हुई

आगरा – कोरोना संक्रमितों के मामले में जिले में संख्या एक हजार को पार कर गई। गुरुवार को मिले नौ नए संक्रमितों में एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही आगरा, उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। वहीं, एक बुजुर्ग सहित दो और लोगों की जान चली गई।

डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि गुरुवार को 15 और लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिए गए। इसके साथ अब तक 840 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 112 ही सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार तक 15940 सैंपल लिए गए हैं।

ब्रज में गुरुवार को दो संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 66 नए पॉजिटिव मामलों से हड़कंप मच गया। मृतकों में एक जलेसर का व्यवसायी और फिरोजाबाद का व्यक्ति है। वहीं, मथुरा में सर्वाधिक 38, फिरोजाबाद-मैनपुरी में 10-10, एटा में सात, कासगंज में एक केस मिला है।

Share This
अगला लेख → CM हेल्पलाइन में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun