मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में लखनऊ से आगरा जा रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस का सामना रॉन्ग साइड से आ रहे पानी के टैंकर से हो गया। टैंकर और बस की जोरदार टक्कर में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। वहीं, मामूली रूप से घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी सरकारी अस्पताल में जारी है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक पानी का टैंकर, जो रॉन्ग साइड से चल रहा था, सड़क पर पानी डालने का काम कर रहा था।

सपा ने मुआवजे की मांग की

इस दुखद हादसे पर समाजवादी पार्टी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “कन्नौज में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। हृदय विदारक इस घटना में मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। सरकार से अपील है कि शोक संतप्त परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।”

पुलिस का बयान

कन्नौज के एसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस और पानी के टैंकर की टक्कर हुई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।”

इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This
अगला लेख → RLD विधायक मिथलेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, 5 साल पुराने केस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun