मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आपके PF से सरकार कैसे करती है कमाई ? इन कंपनियों में लगा है पैसा

आपके PF से सरकार कैसे करती है कमाई ? इन कंपनियों में लगा है पैसा

क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पीएफ (प्रोविडेंट फंड) का पैसा कहां जाता है? हर कंपनी सरकार के नियमों के तहत कर्मचारी की सैलरी के हिसाब से पीएफ का योगदान करती है, जिसमें आधा हिस्सा कंपनी और बाकी आधा कर्मचारी की सैलरी से कटता है। यह तो हो गया पीएफ के बारे में बुनियादी जानकारी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जमा हुआ पैसा आखिरकार कहां और कैसे निवेश होता है?

लोकसभा सदस्य टी. सुमति अलियास थमिझाची थंगापांडियन ने हाल ही में सरकार से सवाल पूछा कि क्या ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने डेट इंस्ट्रूमेंट और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में महत्वपूर्ण निवेश किया है, और अगर हां, तो सरकार इस निवेश की जानकारी दे। इसके जवाब में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि ईपीएफओ का निवेश वित्त मंत्रालय द्वारा निर्धारित निवेश पैटर्न और केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी), ईपीएफ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाता है।

ईपीएफओ द्वारा निवेश ईपीएफओ, सरकार द्वारा तय निवेश पैटर्न के तहत डेट इंस्ट्रूमेंट और ईटीएफ में निवेश करता है। 31 मार्च 2015 को आयोजित 207वीं सीबीटी बैठक में इस निवेश को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद अगस्त 2015 से ईटीएफ में निवेश शुरू किया गया। 31 मार्च 2024 तक, ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित कुल कोष 24.75 लाख करोड़ रुपए था, जिसमें से 22,40,922.30 करोड़ रुपए डेट इंस्ट्रूमेंट में और 2,34,921.49 करोड़ रुपए ईटीएफ में निवेश किए गए थे।

वर्ष दर वर्ष निवेश का विवरण:

  • 2017-18 में 22,765.99 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2018-19 में 27,974.25 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2019-20 में 31,501.11 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2020-21 में 32,070.84 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2021-22 में 43,568.08 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2022-23 में 53,081.26 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2023-24 में 57,184.24 करोड़ रुपए का निवेश
  • 2024-25 (अक्टूबर तक) में 34,207.93 करोड़ रुपए का निवेश

सुनिश्चित करें कि आपका पैसा सीधे शेयरों में नहीं जाता सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि ईपीएफओ सीधे व्यक्तिगत शेयरों में निवेश नहीं करता, चाहे वे लिस्टेड हों या न हो। इसके बजाय, सभी इक्विटी निवेश ईटीएफ के माध्यम से किए जाते हैं, जो बेंचमार्क सूचकांकों को दर्शाते हैं या सरकारी विनिवेश पहलों से जुड़े होते हैं। इसका मतलब है कि पीएफ का पैसा ईटीएफ और डेट इंस्ट्रूमेंट के जरिए निवेश होता है, न कि सीधे शेयरों में।

Share This
अगला लेख → बॉलीवुड के दिग्गजों ने किया इस IPO में निवेश, अमिताभ और शाहर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun