मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

आम आदमी पार्टी को कुचलने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी – अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी को कुचलने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

इससे पहले अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बात की.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी कोई काम नहीं करती और आम आदमी पार्टी लोकतंत्र नहीं है. 75 साल में किसी भी पार्टी के नेता को इस तरह परेशान नहीं किया गया. जितना AAP ने किया. पीएम मोदी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं और भ्रष्टाचार को हमने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है. पंजाब के अंदर हमारे मंत्री ने पैसे मांगे, किसी को पता नहीं चला. लेकिन हमने उसके खिलाफ कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने संदेश दिया कि क्या मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं. वह किसी को भी गिरफ्तार कर सकता है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 50 दिन बाद आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है. हमने आज हनुमानजी का आशीर्वाद लिया. बजरंग बली की हमारी पार्टी पर बहुत कृपा है। उन्हीं की वजह से मैं आपके बीच हूं.’ किसी को उम्मीद नहीं थी कि मैं चुनाव के बीच आऊंगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी आम आदमी पार्टी को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी की हालत खराब है. क्योंकि केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं. तीन दौर के चुनाव में मोदी जी को पता चल गया कि इस बार 400 पार नहीं होंगे, लेकिन बेड़ा पार भी नहीं होगा।

पार्टी मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं. उनके साथ जो हुआ वो पूरे देश ने देखा. उन्होंने कहा कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरे देश की नजर है. अरविन्द केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं।

Share This
अगला लेख → माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे - सीएम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun