मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इंटीमेट सीन के दौरान अभिनेता हुआ उत्तेजित, अनुचित हरकत से एक्ट्रेस असहज, कहा- ऐसा दो बार हुआ

इंटीमेट सीन के दौरान अभिनेता हुआ उत्तेजित, अनुचित हरकत से एक्ट्रेस असहज, कहा- ऐसा दो बार हुआ

इंटीमेट सीन फिल्मी दुनिया में किसी भी अभिनेत्री के लिए आसान नहीं होते, खासकर जब माहौल पहले से असहज हो। ऐसी दृश्यों के लिए एक्ट्रेसेस मानसिक रूप से खुद को तैयार करती हैं, लेकिन जब सेट पर कोई अनुचित हरकत हो जाए, तो इसका गहरा असर उनके मनोविज्ञान पर पड़ता है। समाज की आलोचना और व्यक्तिगत चुनौतियों से निपटने के बाद जब वे हिम्मत जुटाकर ऐसे सीन करती हैं, तो किसी भी तरह की असंवेदनशीलता उन्हें भीतर तक प्रभावित कर सकती है।

आजकल कई अभिनेत्रियां इस विषय पर खुलकर बात कर रही हैं। वे सेट पर अपने अनुभव साझा करने के साथ-साथ अनुचित व्यवहार के बारे में भी खुलकर बोल रही हैं। हाल ही में वेब सीरीज़ आश्रम की अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका ने अपने साथ हुई एक अप्रिय घटना का जिक्र किया, जब इंटीमेट सीन के दौरान उन्हें दो बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

किसिंग सीन के दौरान हुई असहजता

सिद्धार्थ कन्नन के शो में बातचीत के दौरान अनुप्रिया ने बताया कि उन्हें दो अलग-अलग मौकों पर असहज अनुभव हुआ। उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगी कि वह व्यक्ति मेरा गलत फायदा उठा रहा था, लेकिन वह जरूरत से ज्यादा उत्साहित हो गया था, जो कि नहीं होना चाहिए था। मुझे साफ दिख रहा था कि वह उत्तेजित हो रहा है, जिससे मुझे काफी असहजता महसूस हुई।”

अनुप्रिया ने आगे बताया कि यह घटनाएं ज्यादातर किसिंग सीन्स के दौरान हुईं। एक अन्य मौके पर, उन्होंने ऐसे कपड़े पहने थे जो आरामदायक नहीं थे। उस सीन में उनके को-एक्टर को उन्हें कमर से पकड़ना था, लेकिन उन्होंने लगभग उनके बम (हिप्स) पर हाथ रख दिया, जो कि बिल्कुल जरूरी नहीं था। वह उनकी कमर पर हाथ रख सकते थे, लेकिन उनकी हरकत से उन्हें असहज महसूस हुआ।

कैसे किया रिएक्ट?

इस स्थिति से निपटने के लिए अनुप्रिया ने समझदारी दिखाई। उन्होंने को-एक्टर को इशारों में समझाते हुए उनका हाथ ऊपर कर दिया और कहा, “आपको यहां पकड़ना चाहिए, नीचे नहीं।” हालांकि, उस वक्त वह उनसे यह नहीं पूछ पाईं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, क्योंकि उन्हें पहले से अंदेशा था कि जवाब में यह कह दिया जाएगा कि “यह गलती से हो गया था।”

उन्होंने आगे बताया कि अगले टेक में उन्होंने को-एक्टर से सही तरीके से सीन करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने उस पर अमल किया। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी कुछ एक्टर्स जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं, जिससे स्थिति असहनीय हो जाती है।

कई फिल्मों और वेब सीरीज में किया काम

अनुप्रिया गोयनका ने बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पद्मावतटाइगर ज़िंदा हैवॉर और सर जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, सेक्रेड गेम्सअसुर: वेलकम टू योर डार्क साइड और अभय जैसी वेब सीरीज में भी उनके शानदार अभिनय को सराहा गया है। हाल ही में वह फिल्म बर्लिन में नजर आई थीं।

Share This
अगला लेख → अगर शुगर के कारण हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो ताकत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun