मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इजराइल में कोरोना वायरस VACCINE ‘ब्रिलाइफ’ का मानव परीक्षण होगा शुरू

इजराइल में कोरोना वायरस VACCINE ‘ब्रिलाइफ’ का मानव परीक्षण होगा शुरू

वर्ल्ड डेस्क – इजराइल में कोविड-19 के खात्मे के लिए विकसित किए गए टीके ‘BRILLIFE’ का मानव पर परीक्षण अक्टूबर माह के अंत में शुरू होगा. एक अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. टीका ‘इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च’ (IIBR) ने विकसित किया है. इजराइल ने अगस्त में यह दावा किया था कि उसके पास कोरोना वायरस का टीका है लेकिन इसे नियामक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा और इन प्रक्रियाओं की शुरुआत मानव परीक्षण के साथ होगी.

रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज सोमवार को आईआईबीआर पहुंचे जहां उन्हें टीके के मानव परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई. विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया है कि टीके का मानव परीक्षण कितने समय तक चलेगा और टीका इस्तेमाल में कब से आने लगेगा.

इंडोनेशिया पहले चरण में इस साल नवंबर और दिसंबर के बीच 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान करेगा. इंडोनेशिया स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिएंटो ने इस बात की जानकारी दी. पहले चरण में टीकाकरण उन लोगों के समूह पर किया जाएगा, जिनको कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है. इनमें हवाईअड्डे के कर्मचारी, सैनिक और पुलिसकर्मी सहित चिकित्सा और सार्वजनिक सेवा में लगे कर्मचारी शामिल हैं.

Share This
अगला लेख → स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे पर कांग्रेस एमएलसी का हमला,कहा रा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun