मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इजरायल का ईरान पर बड़ा सैन्य प्रहार, कई ठिकाने तबाह; भारत ने नागरिकों को किया सतर्क

इजरायल का ईरान पर बड़ा सैन्य प्रहार, कई ठिकाने तबाह; भारत ने नागरिकों को किया सतर्क

पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए उसकी कई मिलिट्री और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में कई वैज्ञानिकों और सैन्य कमांडरों की मौत की खबर है। इजरायली सरकार ने इस ऑपरेशन को “खास सैन्य कार्रवाई” बताया है। शुक्रवार, 13 जून की सुबह इजरायल की सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई इलाकों में बमबारी और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में ईरान के कई अहम मिलिट्री और न्यूक्लियर ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए। यह कार्रवाई ईरान की ओर से बढ़ते खतरे के जवाब में की गई है, ऐसा इजरायली सेना का कहना है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विशेष अभियान ईरान की ओर से मिल रहे खतरों को रोकने के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा, “हम तब तक कार्रवाई करते रहेंगे जब तक खतरे पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते।” इस बीच इजरायल ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है और अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी जुड़े रहने को कहा गया है।जानकारों के अनुसार, इजरायल की इस सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की ओर से पलटवार तय माना जा रहा है। मिसाइल या ड्रोन अटैक की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, इस हमले के समय अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत भी ठप हो गई है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह हमला इजरायल की ओर से एकतरफा सैन्य कार्रवाई है और इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है। वॉशिंगटन ने तेहरान को संदेश भेजते हुए खुद को इस हमले से अलग कर लिया है। यह हमला न केवल इजरायल-ईरान संबंधों को और खराब कर सकता है, बल्कि पूरी खाड़ी क्षेत्र को हिंसा की ओर धकेलने की आशंका भी बढ़ा रहा है।

Share This
अगला लेख → प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: संगम स्नान को आए श्रद्धालुओं की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun