मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इस बार ‘YOGA AT HOME’ थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

इस बार ‘YOGA AT HOME’ थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ – सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून होने वाले छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुए उनका बड़े तौर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए इस बार ‘योग एट होम’ परिवार के साथ योग की संकल्पना के साथ संपन्न किेए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारीयों के साथ छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रस्तावित प्रतियोगिता ‘योग दिवस चैलेंज, उत्तर प्रदेश‘ का आयोजन और विजेताओं का चयन पूरी तरह पारदर्शी मानदंडों के आधार पर किया जाना चाहिए.

आयुष विभाग (AYUSH) द्वारा एक प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें यह बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6:30 बजे से दूरदर्शन पर योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा.

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने विचार रखेंगे. भारत सरकार द्वारा 6वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता ‘मेरा जीवन मेरा योग’ का आयोजन किया जा रहा है. इसी तर्ज पर राज्य में भी ‘योग दिवस चैलेंज, उत्तर प्रदेश’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता का आयोजन राज्य और जनपद स्तर पर किया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा.

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के किसी भी जनपद के प्रतिभागी को दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग करते हुए अपने 3 से 5 मिनट के योगाभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया, जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर अपलोड करना होगा. साथ ही, आयुष सोसाइटी के सोशल मीडिया पेज हैंडल्स को टैग करना होगा.

वीडियो अपलोड करने के बाद प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं. पहला, आयुष कवच ऐप का प्रयोग कर रहे प्रतिभागी इस ऐप के माध्यम से लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. दूसरा, आयुष कवच ऐप का प्रयोग नहीं कर रहे प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ की वेबसाइट पर लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

प्रतियोगिता के लिए सरकार ने तीन श्रेणियां महिला, पुरुष और योग पेशेवर निर्धारित की गई हैं. महिला और पुरुष श्रेणी के अंतर्गत तीन वर्ग, वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से ज्यादा), वयस्क (18 से 60 वर्ष) और बालक (05 से 17 वर्ष) निर्धारित किए गए हैं.

Share This
अगला लेख → Insurance की रकम के लिए करवाया खुद का मर्डर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun