मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इस सब्जी का सेवन करने सें शरीर में मिलते हैं कई बेनिफिट्स

इस सब्जी का सेवन करने सें शरीर में मिलते हैं कई बेनिफिट्स

जब भी आप कोई सब्जी बनाएं तो आलू का नाम सबसे पहले आता है. क्योंकि आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है. दरअसल, आलू को हर सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जाता है. फास्ट फूड से लेकर घर में बनने वाले कई तरह के व्यंजनों में आलू का इस्तेमाल किया जाता है और लोग इसे शौक से खाते हैं। आपको बता दें, आलू अन्य सब्जियों के साथ मिलकर स्वाद बढ़ाने का काम करता है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना ​​है कि ज्यादा आलू खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन अगर आप सही तरीके से आलू को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह बेहद सेहतमंद और फायदेमंद होता है।

दिल को स्वस्थ रखता है

आलू दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आलू में फाइबर होता है जो हमारे रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोकता है। अगर आप आलू को सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। आलू में पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 भी पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ बनाता है।

कब्ज से मिलता है राहत

आलू को अपने आहार में शामिल करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। आलू का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर किसी को दस्त या पेट से जुड़ी अन्य समस्या हो जाए तो आलू के सेवन से उसे ठीक किया जा सकता है।

चेहरे पर आती है चमक

आलू में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो त्वचा को हेल्दी रखता है. उबले हुए आलू खाने से आपकी स्किन ग्लो करती है. इतना ही नहीं अगर आप आलू का रस त्वचा पर लगाते हैं तो इससे टैनिंग, डार्क स्पॉट की समस्या कम हो सकती है. आलू एजिंग की दिक्कत को दूर करता है. हफ्ते में चेहरे पर 3 से 4 बार आलू का रस लगाने से फेस की फाइन लाइंस, झुर्रियां, झाइयां कम होने लगेंगी।

Share This
अगला लेख → UP : मेरठ में खेल महाकुंभ कराएगा रालोद , आयोजन में 1000 से अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun