मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से मची तबाही, पहाड़ से गिरा मलबा और बह गई गाड़ियां

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से मची तबाही, पहाड़ से गिरा मलबा और बह गई गाड़ियां

उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। खासकर चमोली जिले में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे के बाद इलाके में जबरदस्त बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन की स्थिति बन गई। पहाड़ी इलाकों में चट्टानें टूटकर सड़कों पर आ गिरीं, जिससे यातायात ठप हो गया और कई वाहन मलबे में दब गए।

चमोली से जो दृश्य सामने आए हैं, वो बेहद भयावह हैं। एक सफेद SUV गाड़ी मलबे में बुरी तरह फंसी हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिरा और SUV वहां पहले से मौजूद थी। हादसा इतना अचानक हुआ कि गाड़ी में बैठे लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। शुक्र है कि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत हरकत में आते हुए SUV सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस तरह की घटनाओं में सबसे अधिक नुकसान पहाड़ी सड़कों को होता है, जिन्हें यहां की जीवनरेखा माना जाता है। फिलहाल सड़कों पर पानी और मलबा भर गया है, और कई वाहन रास्ता बंद होने के कारण फंसे हुए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

Share This
अगला लेख → सूरत की हीरा कंपनी में पानी में ज़हर मिलने से हड़कंप, 118 कर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,563 +797 (+1.04%)
निफ्टी 24,256 +271 (+1.13%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun