मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश: ट्रक और कार की टक्कर में सात बारातियों की जान गई, आठ की हालत नाज़ुक

उत्तर प्रदेश: ट्रक और कार की टक्कर में सात बारातियों की जान गई, आठ की हालत नाज़ुक

बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। एनएच-730 पर स्थित चकवा चौकी के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब श्रावस्ती से लौट रही एक अर्टिगा कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलवार मोहल्ला निवासी फूलबाबू (35), शिव कुमार (22), आदित्य (7), इटियाथोक क्षेत्र के विजय कुमार (35), और प्रयागराज के हंडिया निवासी जितेंद्र (40) के रूप में हुई है। सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे।

घायलों में राघवराम, सीताराम, महक, विकास कुमार, किशोर कुमार, विनोद कुमार, गोपाल तथा वाहन चालक अजय कुमार (हंडिया, प्रयागराज निवासी) शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ जब कार हाईवे पर चकवा चौकी के पास पहुंची। तभी पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और मेडिकल टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों और शवों को कार से बाहर निकाला।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की सटीक जानकारी सामने आ सके। यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बदहवासी की स्थिति में हैं।

Share This
अगला लेख → जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, हरदोई में लाठी-डंडों और पत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun