मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से शनिवार के बीच राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आएगा। इस दौरान हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

लखनऊ में भी बदलेगा मिजाज
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर बाद से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 12.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि, शुक्रवार को धूप निकलने के बाद दोबारा गर्माहट महसूस की गई और दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि गुरुवार की तुलना में करीब 7 डिग्री अधिक था। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट देखी गई और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दो दिन सतर्क रहें
मौसम विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे आने वाले 48 घंटों तक सतर्क रहें। इस दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाएं, पेड़ों या कच्चे निर्माणों के नीचे खड़े होने से बचें और मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट पर ध्यान दें।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → कुंदरकी से जीते भाजपा विधायक को कोर्ट का नोटिस, सपा प्रत्याश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,898 +62 (+0.08%)
निफ्टी 24,022 +26 (+0.11%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun