मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुऊ FIR , ये है पूरा मामला

एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुऊ FIR , ये है पूरा मामला

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिधाननगर दक्षिण थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कौशिक साहा नामक व्यक्ति, जो साल्टलेक के निवासी हैं, ने यह शिकायत की है। उनका कहना है कि 27 अक्टूबर को साल्टलेक में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे, मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसे बयान दिए जो सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ सकते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने उस सभा में कहा था, “मैं यहां अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि 60 के दशक का मिथुन चक्रवर्ती बोल रहा हूं। मैंने खून की राजनीति की है, इसलिए राजनीति के दांव-पेच मुझसे छिपे नहीं हैं। मुझे मालूम है कि किस कदम से क्या परिणाम आएगा। मैं अमित शाह जी के सामने कह रहा हूं कि इसके लिए जो भी जरूरी होगा, वह करूंगा। कुछ भी यानी कुछ भी… और इसका एक खास मतलब है।”

उन्होंने आगे यह भी कहा था, “यहां के एक नेता ने कहा था कि हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे। मुझे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उस पर कुछ कहेंगी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। लेकिन मैं कहता हूं कि तुम्हें (उक्त नेता) तुम्हारी ही जमीन में गाड़ दूंगा।”

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के अवार्ड, मिला है। वे सिर्फ बंगाल के ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा का गौरव हैं। इसके बावजूद, राजनीतिक शत्रुता के चलते बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश कर रही हैं।

Share This
अगला लेख → जम्मू और कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद-370 पर भारी हंगामा , व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun