मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एक अगस्त से शुरू होगी ELI योजना? – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

एक अगस्त से शुरू होगी ELI योजना? – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

देश में सरकार 1 अगस्त से एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI)शुरू करने जा रही है. इसके तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की तरफ से 15,000 रुपये दिए जाएंगे. स्कीम का मकसद युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना, देश में आने वाले समय के लिए एक स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करना, जॉब क्रिएशन की तत्काल जरूरत को पूरा करना और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है.

सरकार की इस योजना का लाभ 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच ज्वॉइन करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा. इसके आगे या पहले नौकरी ज्वॉइन करने वाले युवाओं को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है.

इस स्कीम का फायदा सिर्फ कर्मचारियों को नहीं नहीं मिलेगा, बल्कि कंपनियों को भी मिलेगा. उन्हें प्रति कर्मचारी के हिसाब से हर महीने के 3,000 रुपये दिए जाएंगे. सरकार चाहती है कि इस स्कीम के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी मिले. सरकार का लक्ष्य रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक अधिक स्ट्रक्चर्ड और इफेक्टिव फ्रेमवर्क बनाना है.

इस स्कीम के तहत पहली बार 1 लाख रुपये प्रति माह तक कमाने वाले कर्मचारियों को एक महीने की ईपीएफ सैलरी के बराबर इन्सेंटिव दी जाएगी. इसकी मैक्सिमम लिमिट 15,000 रुपये है. पहली बार नौकरी उसे ही मानी जाएगी, जब पहली बार पीएफ अकाउंट खुला हो. मान लीजिए कि आप कहीं नौकरी कर रहे हैं, लेकिन आपका पीएफ नहीं कटता है.

1 अगस्त से योजना के लागू होने के बाद जैसे ही आप पीएफ के दायरे में आएंगे, आप इस स्कीम के लिए पात्र हो जाएंगे. यह पैसा दो किस्तों में मिलेगा- : पहली किस्त छह महीने बाद और दूसरी किस्त 12 महीने बाद वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के पूरा करने के बाद मिलेगी. सरकार कंपनी को भी प्रति कर्मचारी के हिसाब से पैसे देगी.

सरकार 1 लाख रुपये तक की सैलरी वाले प्रति कर्मचारी के लिए कंपनी को महीने के 3,000 रुपये देगी. अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 10,000 रुपये या उससे कम है, तो पैसा भी फिर उसी के अनुपात में दिया जाएगा. सैलरी अगर 20,000 रुपये से 1 लाख तक के बीच है तो कंपनी को प्रति कर्मचारी 3,000 मिलेंगे.

हालांकि, शर्त यह है कि कंपनी को EPFO के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए. अगर कंपनी में 50 से कम कर्मचारी है, तो इस स्कीम के तहत दो नए कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी और अगर 50 से अधिक है, तो 5 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी, जिन्हें कम से कम छह महीने तक संस्थान के साथ जुड़कर काम करना होगा.

Share This
अगला लेख → विश्व की एक-चौथाई आबादी अब मुस्लिम, दशक में सबसे तेज वृद्धि,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun