मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ऐश्वर्या राय ने पूरे एक साल बाद किया ऐसा काम, जिससे फैंस हो गए खुशी से झूम उठे

ऐश्वर्या राय ने पूरे एक साल बाद किया ऐसा काम, जिससे फैंस हो गए खुशी से झूम उठे

पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों के बीच अनबन की अटकलों के साथ-साथ उनके तलाक की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर जोर पकड़ने लगी थीं। खासतौर पर तब, जब ऐश्वर्या राय को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी रस्मों में बच्चन परिवार से अलग-थलग देखा गया। तभी से चर्चाएं तेज हो गईं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। लेकिन अब ऐश्वर्या राय ने अपने एक खास सोशल मीडिया पोस्ट से सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

20 अप्रैल 2025 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह एकसाथ मनाई और इसी खास मौके पर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की। इस तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या तीनों साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ऐश्वर्या ने एक दिल छू लेने वाला हार्ट इमोजी भी शेयर किया, जिससे उनके जज्बात साफ झलकते हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर बेहद खुश नजर आए और कमेंट्स में अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं।

एक यूजर ने लिखा, “अब लग रहा है सब कुछ ठीक है, फैमिली से बढ़कर कुछ नहीं।” वहीं, किसी ने कहा, “इन्हें साथ देखकर दिल को सुकून मिला।” एक और फैन ने लिखा, “इनकी जोड़ी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है कि रिश्तों को हर हाल में संभालना चाहिए।”

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को एक निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इस शादी को लेकर उस समय भी काफी चर्चा हुई थी। खुद अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी दादी की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार ने शादी को सादा और निजी रखने का फैसला लिया था।

अब, ऐश्वर्या का यह लेटेस्ट पोस्ट एक तरह से उनके और अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक होने का संकेत दे रहा है और फैन्स के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है।

Share This
अगला लेख → बोकारो में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी मुठभेड़, 9 न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun