मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी नहीं मारा गया

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी नहीं मारा गया

रामनगरी अयोध्या में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर जो उम्मीदें थीं, वे मात्र 24 घंटे में ही ध्वस्त हो गईं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का ऐलान किया था, तो ऐसा लगा कि आतंकवादियों का सफाया होगा और देश को राहत मिलेगी। लेकिन 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि सरकार पीछे हट गई। न तो कोई आतंकी मारा गया और न ही पाकिस्तान को कोई मजबूत जवाब दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर देश की बहनों की भावनाओं के साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे घर की बेटियों और बहनों को न्याय की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के साथ छल किया गया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने पूरे देश को छलने की कोशिश की है। यह बीजेपी का असली स्वरूप और चालाकी है, जिसे वे अब जनता के बीच पूरी तरह उजागर करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें मिलतीं, तो संविधान में बदलाव करना तय था। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने समझदारी दिखाते हुए बीजेपी को 400 का आंकड़ा पार करने से रोका, जिससे संविधान में बदलाव का रास्ता बंद हो गया।

वन नेशन-वन इलेक्शन के विषय में मौर्य ने कहा कि अगर एक देश, एक चुनाव की बात हो रही है, तो पहले ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ क्यों नहीं? देश के हर बच्चे को, चाहे वह गरीब हो या अमीर, शहर का हो या गांव का, समान शिक्षा मिलनी चाहिए। जब तक शिक्षा में समानता नहीं आएगी, तब तक असली लोकतंत्र नहीं स्थापित हो सकता।

Share This
अगला लेख → नक्सलियों पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, 26 से अधिक नक्स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun