मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियो में मचा हड़कंप

ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियो में मचा हड़कंप

भुवनेश्वर से हावड़ा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में आज तड़के आग लग गई. ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

जानकारी के मुताबिक, जनशताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह भुवनेश्वर स्टेशन से रवाना हुई और कटक स्टेशन पहुंची. कटक पहुंचने पर ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए और एक डिब्बे के नीचे आग लग गई.

यह खबर फैलते ही यात्री तुरंत ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर आए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।

फायर सेफ्टी टीम ने आग बुझाने के साथ ही ट्रेन की गहनता से जांच की। ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लगने की जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है.

बताया गया है कि आग बुझने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ. ट्रेन को भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, हादसे के बाद से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में डर का माहौल है.

Share This
अगला लेख → श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर लगाया आरोप ,जानें पूरा मामला

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun