कन्नौज- इत्र कारखाने बॉयलर फटा पांच कर्मचारी झुलसे एक की मौत
कन्नौज – शहर के हाजीगंज मोहल्ला निवासी पूर्व चेयरमैन हाजी रईस का नगरकोट इलाके में फार्म हाउस और इत्र कारखाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे उनका बेटा कर्मचारियों के साथ बॉयलर पर इत्र तैयार कर रहा था। इस दौरान अधिक तापमान होने से अचानक बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आकर पूर्व चेयरमैन का छोटा बेटा, हाजीगंज निवासी कर्मचारी इस्माइल समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी झुलसे लोगों को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रास्ते में कर्मचारी इस्माइल ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही मामले में पुलिस ने इत्र कारखाने में घटनास्थल पर जाकर बॉयलर फटने की बारीकी से जांच शुरू की है ।