मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर संग अनमोल तस्वीर की साझा, करीना ने जताई खुशी

करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर संग अनमोल तस्वीर की साझा, करीना ने जताई खुशी

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा कपूर ने अपने करियर में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा ने 1991 में प्रेम कैदी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

हाल ही में करिश्मा एक खास तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर उन्होंने अपने बचपन की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने दादा और बॉलीवुड के मशहूर शोमैन राज कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। करिश्मा ने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “इंटरनेशनल डांस डे के दिन अपना पहला ऑफिशियल डांस शेयर कर रही हूं। इससे बेहतर डांस पार्टनर कौन हो सकता था!”

तस्वीर में करिश्मा स्कर्ट और टॉप पहने हुए हैं और उनके छोटे बाल उन्हें और भी प्यारा लुक दे रहे हैं। वहीं, राज कपूर उनकी मासूम हरकतों पर मुस्कराते नजर आ रहे हैं।

करिश्मा की इस भावुक पोस्ट पर उनकी बहन करीना कपूर खान ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा, “दिस इज जस्ट लव।” वहीं कई सेलिब्रिटीज़ और फैंस ने भी इस पोस्ट पर प्यार जताया। रिद्धिमा कपूर और संजय कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ अपने भाव व्यक्त किए, जबकि सोफी चौधरी ने लिखा, “क्या अद्भुत तस्वीर है!”

करिश्मा कपूर के फैंस भी इस पोस्ट पर भावुक हो गए। एक यूज़र ने लिखा, “यह तस्वीर बेहद अनमोल है, इसे हमेशा के लिए संजो कर रखना चाहिए,” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “महान कलाकार के साथ शानदार डांस की झलक।”

करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर में राजा हिंदुस्तानीदिल तो पागल है, और अंदाज़ अपना अपना जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी हैं।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने 2003 में बिज़नेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं टिक पाया और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Share This
अगला लेख → संजय दत्त और सुनील शेट्टी को ट्रेनिंग देने वाला ये विलेन, अब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun