मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कहाँ खुलेंगी शराब की दुकानें – क्या होंगे नियम

कहाँ खुलेंगी शराब की दुकानें – क्या होंगे नियम

नई दिल्ली – लॉकडाउन तीन को लेकर अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है शराब. सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि 4 मई से उनके इलाके में शराब मिलेगी या नहीं. यह खबर हमने इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए तैयार की है.

शराब की बिक्री पर गृह मंत्रालय का आदेश क्या है? रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन 4 मई से कहां मिलेगी शराब 4 मई से पूरे देश में शराब की दुकानें खुल जाएंगी? ये वो सवाल हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर घर-घर में चर्चा गर्म है. शराब की बिक्री को लेकर ये तमाम सवाल गृह मंत्रालय के इस आदेश की वजह से उठ रहे हैं.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है की सार्वजनिक पर शराब पीने और पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही शराब की दुकानों और पान, गुटखा, तंबाकू आदि की दुकानों को ये सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहकों के बीच कम से कम छह फीट यानि दो गज की दूरी हो और दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग ना हों.

हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये दुकानें किस जोन में खुलेंगी और किसमें बंद रहेगी. इसलिए माना जा रहा है कि इसके बावत राज्य इस पर फैसला लेंगे लेकिन इन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन यानि तीनों जोन में खोलने की अनुमति होगी. लेकिन याद रखिए कंटेनमेंट जोन यानि वो इलाके जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है और जिसे सील कर दिया गया है, वहां किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधि की छूट नहीं दी गई है. इसलिए कंटेनमेंट जोन में ना तो शराब की दुकान खुलेगी, ना ही पान, गुटखा, या तंबाकू मिलेगा

Share This
अगला लेख → ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली में CRPF HEADQU…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun