मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कांग्रेस में 23 सीनियर नेताओं ने सोनिया को लिखा पत्र- संगठन में बदलाव की मांग

कांग्रेस में 23 सीनियर नेताओं ने सोनिया को लिखा पत्र- संगठन में बदलाव की मांग

नई दिल्ली – पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी केंद्रीय सत्ता से बाहर है. संगठन भी लगातार कमजोर होता जा रहा है, इसी के मद्देनजर अब कांग्रेस के ही 23 सीनियर नेताओं ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बड़े बदलाव करने की मांग की है. इन नेताओं में 5 पूर्व मुख्‍यमंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्‍य, सांसद और तमाम पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, इस पत्र में नेताओं ने बीजेपी की प्रगति को स्वीकार किया है. उन्होंने स्वीकार किया है कि युवाओं ने निर्णायक रूप से नरेंद्र मोदी को वोट दिया. कांग्रेस ने युवाओं का विश्वास खोया है और ये गंभीर चिंता का विषय है.

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की मांग करने वाला ये पत्र सभी नेताओं ने मिलकर करीब एक हफ्ते पहले भेजा था. उन्होंने पत्र के जरिए एक ‘पूर्णकालिक और प्रभावी नेतृत्व’ लाने की भी मांग की है. एक ऐसा नेतृत्व जो दिखे भी और एक्टिव भी रहे. कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि पार्टी का नियंत्रण कमजोर हो गया है और इस तरह इसे पुनर्गठित करने की आवश्यकता है.

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, शशि थरूर, विवेक तन्खा, एआईसीसी के पदाधिकारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य जिनमें मुकुल वासनिक और जितिन प्रसाद शामिल हैं. इनके अलावा भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजेंदर कौर भट्टल, एम वीरप्पा मोइली, पृथ्वीराज भवन, पी जे कुरियन, अजय सिंह, रेणुका चौधरी और मिलिंद देवड़ा ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. पूर्व पीसीसी प्रमुख राज बब्बर (यूपी), अरविंदर सिंह लवली (दिल्ली) और कौल सिंह ठाकुर (हिमाचल), वर्तमान बिहार अभियान प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, हरियाणा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, दिल्ली के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी शामिल हैं.

Share This
अगला लेख → 30 लाख के पार पंहुचा कोरोना संक्रमितों का आकड़ा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun