मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कांग्रेस विधायक समेत 21 नेताओं की गिरफ्तारी, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

कांग्रेस विधायक समेत 21 नेताओं की गिरफ्तारी, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

गुजरात में कांग्रेस के विधायक किरीट पटेल और अन्य 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी लोग 16 दिसंबर को पाटण जिले में एक विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। पाटण विधानसभा के विधायक किरीट पटेल, सिद्धपुर के पूर्व विधायक चंदनजी ठाकोर और लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के सदस्य हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय (एचएनजीयू) में छात्रावास में शराब पीने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और हमले के आरोप में पाटण ‘बी’ डिवीजन पुलिस ने विधायक पटेल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी के.के. पांडेय ने बताया कि घटना के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन किरीट पटेल और चंदनजी ठाकोर फरार हो गए थे।

बाद में, किरीट पटेल, चंदनजी ठाकोर और 19 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पहले 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी पर आरोप है कि उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और उन पर हमला किया। विधायक पटेल और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 121-1 (लोक सेवक को उसके कर्तव्यों से रोकने के लिए चोट पहुंचाना), 132 (लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने के लिए बल प्रयोग) और 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस विरोध प्रदर्शन का कारण यह था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 8 दिसंबर को विश्वविद्यालय के छात्रावास में शराब पीते हुए पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है। ये युवक आनंद जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे, जिन्हें विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल ने शराब पीते हुए पकड़ा था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विधायक किरीट पटेल को पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए देखा गया, और वे डीन के ऑफिस के बाहर एक पुलिसकर्मी को ग्रिल के पार से पकड़ते हुए नजर आए।

Share This
अगला लेख → भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun