मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

काकोरी डकैती कांड में एक और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

काकोरी डकैती कांड में एक और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ – लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में सेवानिवृत सचिवालयकर्मी हरिकृष्ण वर्मा के वहां डकैती की घटना के मामले में पुलिस ने एक और फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त में सीतापुर तालगांव निवासी मुकेश वर्मा है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुई है। उसके खिलाफ आधा दर्जन अपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, पहले भी जेल जा चुका है। इस मामले सरगना समेत छह अभियुक्तों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी एक और अभियुक्त लड्डू की गिरफ्तारी शेष है।

बता दे की दुबग्गा की आम्रपाली योजना में रहने वाले सचिवालय से सेवानिवृत हरिकृष्ण वर्मा मूलरूप से सिद्धार्थ नगर के निवासी हैं। वह यहां सालभर से पत्नी धानमती, बेटे अभिषेक ,ऐश्वर्य के साथ रहते हैं । बेटे अभिषेक ने बताया था कि दोपहर में घर पर माता-पिता मौजूद थे। ऐश्वर्य बाहर गया था। अचानक डोर बेल बजी। अभिषेक के गेट खोलते ही दो नकाबपोश बदमाश उसे असलहे के बल पर बंधक बना कर अंदर ले गए।

सभी को मकान के एक कमरे में घंटेभर तक बंधक बनाकर रखा। सभी कैमरों में अलमारी, सूटकेस समेत अन्य जगह पर रखा एक-एक सामान खंगाला। डाका डालने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए।

रिपोर्ट – मयंक पांडेय

Share This
अगला लेख → कमलेश तिवारी हत्याकांड, आरोपियों पर लगा रासुका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun