मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी को एटीएस ने गिरफ्तार किया, ISI के लिए जासूसी करने का आरोप

कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी को एटीएस ने गिरफ्तार किया, ISI के लिए जासूसी करने का आरोप

    उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (UP ATS) ने बुधवार को कानपुर आयुध कारखाने के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी लीक की थी।

    जांच में सामने आया कि गिरफ्तार कर्मचारी कुमार विकास, जो कानपुर आयुध कारखाने में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था, सोशल मीडिया के जरिए एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। यह एजेंट ‘नेहा शर्मा’ नाम की फर्जी पहचान का उपयोग कर रहा था।

    सूत्रों के अनुसार, कुमार विकास व्हाट्सएप के माध्यम से आयुध निर्माण से संबंधित गोपनीय दस्तावेज, मशीन लेआउट, उत्पादन चार्ट और कर्मचारी उपस्थिति रिकॉर्ड साझा कर रहा था।

    गौरतलब है कि इससे पहले, 13 मार्च को फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित एक अन्य आयुध कारखाने के कर्मचारी रवींद्र कुमार को भी इसी तरह के जासूसी आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। रवींद्र से पूछताछ के दौरान ही एटीएस को कुमार विकास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी।

    लूडो गेमिंग ऐप बना संचार का माध्यम

    अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का कर्मचारी बताकर फेसबुक के जरिए कुमार विकास से संपर्क साधा। बातचीत के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और फिर व्हाट्सएप पर संपर्क बनाए रखा।

    जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गुप्त सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लूडो गेमिंग ऐप का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि किसी को शक न हो। इसके बदले में आरोपी को वित्तीय लाभ भी दिया जा रहा था।

    फिलहाल, यूपी एटीएस ने कुमार विकास को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस जासूसी नेटवर्क से और भी लोग जुड़े हुए हैं

    Share This
    अगला लेख → यूपी पुलिस विभाग में बदलाव, कई अधिकारियों का प्रमोशन और नई त…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
    निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
    मौसम
    27°C
    Patchy light drizzle
    💧 81% 💨 5 km/h
    Dehradun