मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

किडनी में गड़बड़ी के संकेत: अगर इन हिस्सों में दर्द हो, तो हो जाएं सावधान!

किडनी में गड़बड़ी के संकेत: अगर इन हिस्सों में दर्द हो, तो हो जाएं सावधान!

किडनी हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है जो न सिर्फ खून को साफ करता है, बल्कि शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और पानी-सोडियम का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अगर किडनी अपना काम ठीक ढंग से न कर पाए, तो इसका असर शरीर के कई हिस्सों में दर्द और सूजन के रूप में दिखाई देने लगता है
किडनी की खराबी का सबसे आम लक्षण कमर के निचले हिस्से या पीठ में दर्द है। यह दर्द शुरुआत में हल्का होता है, लेकिन धीरे-धीरे तीव्र हो सकता है। यह आमतौर पर कमर के उसी हिस्से में होता है जहां किडनी स्थित होती है। अगर यह दर्द लगातार बना रहे या दवा लेने के बाद भी राहत न मिले, तो यह किडनी इंफेक्शन, पथरी या फेलियर का संकेत हो सकता है।
किडनी ठीक से काम न करे तो शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे पेट में जलन, मरोड़ या गैस जैसी तकलीफें हो सकती हैं। यह दर्द अक्सर अपच जैसा लगता है लेकिन जब पेशाब में रंग या गंध में बदलाव हो, तब यह संकेत किडनी संबंधी गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है |
किडनी खराब होने पर शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसका पहला असर पैरों और जांघों में दिखाई देता है। अगर सुबह उठते ही पैरों में सूजन नजर आए और दिन के साथ वह और बढ़ जाए, तो यह किडनी फेल होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है| किडनी शरीर से टॉक्सिन्स और अतिरिक्त यूरिया को बाहर निकालने में असमर्थ हो जाती है तो उसका असर दिल और फेफड़ों पर भी पड़ता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न और पसलियों के नीचे दर्द हो सकता है। ऐसे लक्षण खासतौर पर तब दिखाई देते हैं जब किडनी की स्थिति गंभीर हो चुकी होती है |
किडनी की बीमारी से शरीर का ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। अगर सिरदर्द लगातार हो और विशेषकर आंखों के पीछे दर्द महसूस हो तो यह हाई बीपी और किडनी फंक्शन के खराब होने की निशानी हो सकती है। साथ ही पानी और नमक के असंतुलन के कारण दिमाग पर दबाव बढ़ता है, जिससे सिर भारी लगता है।
अगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी बार-बार नजर आ रहे हैं या लंबे समय से बने हुए हैं, तो इन्हें नज़रअंदाज़ न करें। समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेकर जांच करवाना ही समझदारी है। किडनी की देखभाल ज़रूरी है, क्योंकि इसकी अनदेखी बड़े खतरे का कारण बन सकती है।

Share This
अगला लेख → 15 जून से मिथुन राशि में दो राजयोग बनेंगे, इन राशियों को रहन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun