मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कैलाश गहलोत BJP मे हुए शामिल, केजरीवाल बोले-वो फ्री हैं जहां मर्जी जाएं

कैलाश गहलोत BJP मे हुए शामिल, केजरीवाल बोले-वो फ्री हैं जहां मर्जी जाएं

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। गहलोत ने रविवार को AAP से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, सोमवार को उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, वीरेंद्र सचदेवा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

इस मौके पर गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके फैसले को ईडी और सीबीआई के दबाव का नतीजा बताने की कोशिशें की जा रही हैं, जो पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि AAP ने अपने मूल सिद्धांतों से समझौता किया है, और यही उनकी पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का केंद्र सरकार के साथ लगातार टकराव दिल्ली के विकास में बाधा बन रहा है।

दिल्ली के विकास को प्राथमिकता देने का दावा
गहलोत ने कहा कि वह दिल्ली की बेहतरी के लिए राजनीति में आए थे, न कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा केंद्र और उपराज्यपाल के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन AAP सरकार हर छोटे से छोटे मुद्दे पर केंद्र से टकराव की राह पर चलती रही। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के नेता केवल टकराव की राजनीति में लगे रहते हैं, जिससे जनता से किए गए वादे अधूरे रह गए।

AAP पर मूल्यों से समझौते का आरोप
पूर्व मंत्री ने कहा कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी AAP एक उम्मीद लेकर आई थी, लेकिन समय के साथ पार्टी और उसके नेता ‘आम’से ‘खास’ बन गए। गहलोत ने पार्टी पर अपने बुनियादी सिद्धांतों को ताक पर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्मत विवाद ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया और उसे बैकफुट पर जाना पड़ा।

भाजपा के नेतृत्व की तारीफ
भाजपा में शामिल होने के बाद गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र के साथ बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में शामिल होकर वह दिल्ली की जनता के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम कर पाएंगे।

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गहलोत को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि वह एक ईमानदार और मेहनती नेता हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। भाजपा को उम्मीद है कि गहलोत की एंट्री आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत करेगी।

Share This
अगला लेख → Gujarat : भरूच में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun