मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरोना संक्रमण के चलते हफ्ते में तीन दिन बंद रहेगा लखनऊ सर्राफा मार्केट

कोरोना संक्रमण के चलते हफ्ते में तीन दिन बंद रहेगा लखनऊ सर्राफा मार्केट

लखनऊ- राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के चौक इलाके की सर्राफा की दुकानें हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगी. चौक के सर्राफा व्यापारियों ने तय किया है कि हफ्ते में तीन दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ज्वैलरी की दुकानें बंद रखी जायेंगी.

चौक के सर्राफा व्यापारियों की पहल पर शहर के बाकी इलाकों के सर्राफा व्यापारियों के बीच भी बंदी को लेकर फैसला किया जा रहा है. लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि शहर में कुच 12 क्षेत्रीय इकाईयां है. सभी को अलग-अलग इस बात की जिम्मेदारी दी गयी है कि वे बंदी को लेकर खुद से फैसला कर सकें. अमीनाबाद के सर्राफा व्यापारियों के बीच भी इस विषय को लेकर चर्चा चल रही है. सभी ने एकसुर में चौक के व्यापारियों के बंदी के फैसले का स्वागत किया है. हालांकि बंदी पर अभी आखिरी फैसला लेना बाकी है.

लखनऊ में तेजी से फ़ैल रहा संक्रमण
बता दें कि लखनऊ में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है. हालात ये हैं कि प्रदेश में सामने आने वाले नये मामलों में से एक तिहाई सिर्फ लखनऊ से आ रहे हैं. 12 अप्रैल को जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घण्टों में यूपी में 13 हजार 685 नये मामले सामने आये हैं. लखनऊ में ये आंकड़ा 3 हजार 600 के पार है.

Share This
अगला लेख → COVID-19: भारत ने करि तैयारी,नहीं होगी वैक्सीन की कमी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun