मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरोना से निपटने के लिए 27 दिसंबर को अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

कोरोना से निपटने के लिए 27 दिसंबर को अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

नई दिल्ली – दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप ने एक बार फिर देश में चिंता का माहौल बना दिया है. इसको लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं. देश के कितने राज्य कोरोना से निपटने के लिए कितना तैयार हैं इसका भी जायजा लिया जाएगा. इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने मॉक ड्रिल कराने के लिए कहा है.

चिट्ठी में स्वास्थ्य सचिव ने लिखा है कि दुनिया भर के कई देशों में कोरोना महामारी में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, यह आवश्यक है कि सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में किसी भी आपातस्थिति को पूरा करने के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय किए जाएं. COVID-19 स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी महत्वपूर्ण है. सुनिश्चित करें कि मामलों में किसी भी उछाल के कारण देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य/जिले संभालने की स्थिति में हैं.

देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में होने वाली मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बेड्स की उपलब्धता की जांच की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा कि राज्यों को अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या और उनका प्रबंधन, टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा, सैंपलों की जांच गति बढ़ाने पर जोर दिया जाए. इन सभी पहलुओं को मॉक ड्रिल में शामिल करने के लिए भी कहा गया है. इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया किसी भी अस्पताल का दौरा कर सकते हैं.

Share This
अगला लेख → यूपी भाजपा में होगा जल्द बदलाव 2024 चुनाव में दिखेगी नयी ब्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun