मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या योगी सरकार का होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार, आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली

क्या योगी सरकार का होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार, आज सीएम योगी जाएंगे दिल्ली

लखनऊ।तीन राज्यों में बहुमत के साथ चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।इसी बीच देश का सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना बना रही है।इसकी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है और अंतिम मुहर लगवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली जा रहे हैं। सीएम तीन बजे दिल्ली पहुंचेंगे।बता दें कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अभी एक बार भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है।लोकसभा चुनाव से पहले कई समीकरणों को देखते हुए बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए अभी का समय मुफीद नजर आ रहा है।

सीएम ने बुधवार शाम राज्यपाल से की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुकालात की थी।सीएम राज्यपाल से मुलाकात के बाद आज दिल्ली जा रहे हैं।सीएम दिल्ली में रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। जानकार बता रहे हैं कि इस दौरान सीएम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार की गई सूची पर मुहर लगवा सकते हैं। इसके बाद राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

लंबे समय से हो रही है मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

बता दें कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से हो रही है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़कर NDA में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर भी योगी सरकार में शामिल होने की मंशा पाले हुए हैं।ओपी राजभर मौकों पर ऐसे कई बयान भी दे चुके हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि राजभर को भी योगी सरकार में जगह दी जा सकती है। हालांकि इसके अभी कयास ही लगये जा रहे हैं। पूरी स्थिति सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद ही साफ़ हो पाएगी, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार अब तय माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → Animal Box Office Collection : रणबीर की एक्टिंग से काफी लोग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun