मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या रोजाना शैंपू करने से बाल होते हैं कमजोर? जानें सही हेयर केयर रूटीन

क्या रोजाना शैंपू करने से बाल होते हैं कमजोर? जानें सही हेयर केयर रूटीन

बालों की सेहत बनाए रखने के लिए हेयर वॉश करना एक जरूरी स्टेप होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बालों को कितनी बार धोना सही रहता है? कुछ लोग हफ्ते में एक बार शैंपू करते हैं, तो कुछ हफ्ते में दो बार और कई लोग रोजाना बाल धोने को सही मानते हैं। लेकिन सही तरीका आपके हेयर टाइप और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं, किसे कितनी बार बाल धोना चाहिए।

अगर आपके बाल कर्ली हैं तो…

  • कर्ली बालों वाले लोगों को हफ्ते में एक बार ही शैंपू करना चाहिए।
  • रोजाना शैंपू करने से बालों की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है, जिससे वे रूखे और बेजान हो सकते हैं।
  • कम शैंपू करने से बाल शैंपू में मौजूद केमिकल्स से होने वाले डैमेज से बच सकते हैं।

अगर आप ह्यूमिड क्लाइमेट में रहते हैं तो…

  • अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां नमी ज्यादा होती है, तो हर दिन बाल धोना सही हो सकता है।
  • ह्यूमिड क्लाइमेट में पसीना, धूल-मिट्टी और ऑइल जल्दी जम जाता है, जिससे स्कैल्प पर गंदगी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं, तो रोजाना शैंपू करना स्कैल्प को साफ और हेल्दी बनाए रख सकता है।

क्या हफ्ते में दो बार शैंपू करना सही है?

  • सामान्य बालों के लिए हफ्ते में दो बार शैंपू करना बेहतर माना जाता है।
  • यह तरीका बालों की सफाई और नमी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
  • हालांकि, यह पूरी तरह से आपके हेयर टाइप और स्कैल्प कंडीशन पर निर्भर करता है।

कैसे तय करें कि आपको कितनी बार शैंपू करना चाहिए?

 अगर आपके बाल कर्ली या ड्राई हैं – हफ्ते में एक बार शैंपू करें।
 अगर आपके बाल नॉर्मल हैं – हफ्ते में दो बार शैंपू करना सही रहेगा।
 अगर आपके बाल बहुत ऑयली हैं या आप नमी वाले इलाके में रहते हैं – रोजाना शैंपू करना मददगार हो सकता है।

हर किसी के बाल अलग होते हैं, इसलिए एक हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए, इसका सही जवाब आपके हेयर टाइप और जरूरतों पर निर्भर करता है। सही जानकारी के लिए हेयर एक्सपर्ट से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है।

Share This
अगला लेख → मूंगफली की मसालेदार चटनी से बढ़ाएं खाने का मज़ा, जानें आसान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun