मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी लेंगे संन्यास? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्या रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी लेंगे संन्यास? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल ही T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब रोहित केवल वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे। उनका यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब अगले महीने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाना है।

रोहित के संन्यास के बाद अब विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने BCCI को संकेत दिया है कि वे इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं। हालांकि, बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें इस फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

टीम चयन को लेकर चयनकर्ताओं के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। अगर विराट और रोहित दोनों इस सीरीज से बाहर होते हैं तो नए खिलाड़ियों को मौका देना चयनकर्ताओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बताया जा रहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही कोहली संन्यास पर विचार कर रहे थे। उस सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा था।

सूत्रों के अनुसार कोहली ने अपने फैसले की जानकारी बोर्ड को दे दी है, लेकिन BCCI उन्हें इंग्लैंड सीरीज को देखते हुए फैसला टालने का आग्रह कर रहा है। हालांकि कोहली ने अभी इस पर कोई अंतिम जवाब नहीं दिया है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार भी इस संन्यास की चर्चाओं को हवा देने का कारण बनी। विराट कोहली इस दौरे पर सिर्फ एक मैच में ही प्रभाव छोड़ सके, वहीं रोहित शर्मा को फॉर्म के कारण अंतिम टेस्ट में बाहर होना पड़ा। उसके बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें शुरू हो गई थीं, जिसे उन्होंने अब सच कर दिया है।

Share This
अगला लेख → धमकी से दहला विराट कोहली का पसंदीदा स्टेडियम, बम से उड़ाने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun