मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर रिलीज़ – पंकज त्रिपाठी की वापसी, अब सच के हैं तीन पहलू

क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर रिलीज़ – पंकज त्रिपाठी की वापसी, अब सच के हैं तीन पहलू

एक चौंकाने वाला मर्डर, दो संदिग्ध और अदालत में तीन अलग-अलग सचों की टक्कर! ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की कहानी एक बार फिर लौट रही है—इस बार और भी ज्यादा पेचीदा, भावनात्मक और रोमांच से भरपूर। मशहूर वकील माधव मिश्रा यानी पंकज त्रिपाठी अब तक के सबसे जटिल मामले का सामना करने वाले हैं ‘क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर’ के चौथे सीजन में।

इस सीजन का निर्देशन किया है रोहन सिप्पी ने, जबकि इसका निर्माण किया है एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने। यह रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा 29 मई से केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

कहानी इस बार एक प्रतिष्ठित और ताकतवर परिवार की परिधि में घूमती है, जो एक रहस्यमयी हत्या के साए में फंसा हुआ है। शुरुआत में यह केस जितना सीधा लगता है, वह उतना ही पेचदार हो जाता है जब अदालत में तीन अलग-अलग सच्चाइयों की टक्कर होती है। हर किरदार का अपना नजरिया है—और हर सच, दूसरे से कहीं ज्यादा प्रबल लगता है।हमेशा की तरह, माधव मिश्रा अपने अलग अंदाज़, सादगी और नैतिक मूल्यों के साथ इस जटिल जाल में सच की तलाश में जुट जाते हैं।

पंकज त्रिपाठी का कहना है, “क्रिमिनल जस्टिस का यह नया सीजन सिर्फ मेरी वापसी नहीं, बल्कि एक ऐसे मानसिक युद्ध का मंच है जहां तर्क, भावना और सच आमने-सामने हैं। माधव मिश्रा इस बार जिन विरोधियों से टकरा रहे हैं, वे अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण हैं। इस किरदार को निभाना मेरे लिए हमेशा एक सीखने का अनुभव रहा है। अब यह किरदार मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह सीजन पहले से भी ज्यादा पसंद आएगा।”

वहीं, सीरीज में अहम भूमिका निभा रहीं सुरवीन चावला ने कहा, “‘अंजू’ का किरदार बेहद ताकतवर और भावनात्मक रूप से गूढ़ है। यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक जज़्बाती संघर्ष है जिसमें सच, नैतिकता और इंसाफ की गहराई दिखाई गई है। पंकज त्रिपाठी जैसे शानदार कलाकार के साथ काम करना एक बेहद खास अनुभव रहा। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस बार की कहानी से गहराई से जुड़ेंगे।”इस सीजन में मोहम्मद जीशान अय्यूब, आशा नेगी, बरखा सिंह, मीता वशिष्ठ, श्वेता बसु प्रसाद और अन्य कई बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे, जो कहानी को और भी मजबूत बना रहे हैं।

Share This
अगला लेख → नींबू पानी और चिया सीड्स का सेवन करने से क्या लाभ होते हैं?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun