मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

खाली पेट हल्दी, अदरक और करी पत्ता चबाने से तेजी से घटेगा मोटापा, जानें आयुर्वेदिक उपाय

खाली पेट हल्दी, अदरक और करी पत्ता चबाने से तेजी से घटेगा मोटापा, जानें आयुर्वेदिक उपाय

वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से बिना किसी साइड इफेक्ट के मोटापा घटाया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खास जड़ी-बूटियां मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करती हैं। अगर आप भी नेचुरल तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अपने खान-पान और दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। आइए जानते हैं आयुर्वेदिक तरीके से वजन घटाने का सही तरीका।

सुबह सबसे पहले क्या खाएं?

सुबह उठते ही आपको खाली पेट 1 टुकड़ा हल्दी, 1 टुकड़ा अदरक और 8-10 करी पत्ते चबाने हैं। इसे खाने के दौरान उकड़ू बैठने की सलाह दी जाती है। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 दिन दोहराएं। इसके अलावा, किसी दिन गिलोय, तुलसी, दालचीनी और सौंफ से बना काढ़ा पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया को रोजाना न करें, क्योंकि शरीर को इसकी आदत पड़ने के बाद इसका असर कम हो सकता है।

वजन घटाने के लिए नाश्ता कैसा हो?

सुबह के नाश्ते से पहले अपने वजन के 10वें हिस्से के बराबर फल खाएं। यानी, अगर आपका वजन 70 किलो है, तो आपको 700 ग्राम फल खाने चाहिए। इसके तुरंत बाद आप अपना नियमित नाश्ता कर सकते हैं।

लंच में क्या खाना चाहिए?

दोपहर के भोजन में सबसे पहले अपने वजन के 5वें हिस्से के बराबर सलाद खाएं। इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार दाल, रोटी, चावल, सब्जी, दही आदि खा सकते हैं। इस दौरान भोजन की मात्रा को लेकर कोई विशेष प्रतिबंध नहीं है।

डिनर के लिए सही तरीका

रात के खाने में भी पहले अपने वजन के 5वें हिस्से के बराबर सलाद या फल खाएं। इसके बाद आप रोटी, सब्जी, चावल या कोई भी हल्का भोजन ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि रात 6 बजे तक डिनर कर लें। इसके बाद केवल पानी पिएं और कोई भी ठोस आहार न लें।

वजन घटाने के लिए फास्टिंग कितनी जरूरी?

वजन घटाने के लिए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 12 घंटे की फास्टिंग करें। अगर आपको तेजी से वजन कम करना है, तो आप शाम 6 बजे के बाद कुछ भी न खाएं और अगली सुबह 9 बजे पहला मील लें।

तेजी से वजन घटाने का रामबाण मंत्र

अगर आप जल्द ही वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार से जानवरों से प्राप्त चीजें जैसे दूध, दही, पनीर, मांस, अंडा आदि को पूरी तरह से हटा दें। इसके अलावा, फैक्ट्री में बनी हुई चीजें जैसे पैकेज्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी बना लें। इन दो बड़े बदलावों को अपनाने से मोटापा, पीसीओडी, गैस, एसिडिटी, डायबिटीज और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

अगर आप इन आयुर्वेदिक नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे, तो बिना किसी कठिनाई के वजन घटाने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This
अगला लेख → घर पर बनाएं केमिकल फ्री आंवला शैंपू, बालों को मिलेगा जबरदस्त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun