मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गर्मी में एनर्जी चाहिए तो क्या पिएं – गन्ने का जूस या नारियल पानी?

गर्मी में एनर्जी चाहिए तो क्या पिएं – गन्ने का जूस या नारियल पानी?

गर्मियों के मौसम में हर किसी की यह चाहत होती है कि वह कुछ ऐसा सेवन करें, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो और शरीर को ठंडक भी मिले। इस समय शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है ताकि हम ऊर्जा से भरपूर रहें और गर्मी के प्रभाव से बच सकें। गन्ने का जूस और नारियल पानी दोनों ही गर्मियों में बहुत लोकप्रिय विकल्प हैं, और दोनों के अपने-अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से किसका सेवन गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

गर्मियों में गन्ने का जूस पीने के फायदे:
गन्ने का जूस एक प्राकृतिक और ताजगी से भरा पेय है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है और यह लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है। गर्मी के दिनों में गन्ने का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा को चमकदार बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे:
नारियल पानी शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में एक बेहतरीन विकल्प है। यह पाचन क्रिया को सुधारने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। अगर इसे सुबह खाली पेट पिया जाए, तो यह वजन नियंत्रण में भी सहायक हो सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। इसके अलावा, नारियल पानी रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर को ठंडक देता है, जो गर्मियों में राहत देने वाला होता है।

नारियल पानी या गन्ने का जूस – कौन सा है गर्मियों के लिए ज्यादा फायदेमंद?
गर्मियों में इन दोनों का सेवन अलग-अलग लाभकारी हो सकता है। यदि आपको तुरंत ऊर्जा की जरूरत है और शरीर को ताजगी चाहिए, तो गन्ने का जूस बेहतर रहेगा। वहीं, अगर आपका उद्देश्य शरीर को हाइड्रेट रखना और पाचन को सही रखना है, तो नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प होगा। खासकर, डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी अधिक उपयुक्त है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि गन्ने के जूस में अधिक शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है

Share This
अगला लेख → गर्मी से काले पड़े चेहरे को निखारें मुल्तानी मिट्टी के लेप स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun